Jaunpur : चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वाले 2 लोग गिरफ्तार

Team NSN

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा जीवन रक्षा हेतु चाइनीज मांझा से पतंग उडाने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में पंतग उड़ाने वाले कुल 12 व्यक्ति को पकडा गया। जिसमें 10 नाबालिग बच्चे थे जिनको मौके पर समझा बुझाकर पतंग न उडाने के लिए बताकर छोडा गया व 2 व्यक्ति 1- आबिद पुत्र  मो. शलीम निवासी सरायलता थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 2- सादाब खान उर्फ लकी पुत्र स्व0 पिन्टु उर्फ सादाब निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!