#JaunpurLive : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाविप ने गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन

Team NSN


जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा ने अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के गुलर घाट पर स्थित राम मंदिर शाखा पर जागरूकता गोष्ठी पौधरोपण एवं बीआरपी इण्टर कॉलेज में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज विभिन्न प्रकार से पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है जिसका परिणाम इस समय तापमान वृद्धि है। पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल के कहा कि आज विभिन्न प्रकार से पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। अंधाधुंध पेड़ों की कटाई प्लास्टिक का बेतहाशा प्रयोग पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने कहा कि पौधरोपण के साथ उसके संरक्षण पर जोर देना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी मानिक चंद्र सेठ, अविनाश गुप्ता, अश्वनी जायसवाल सहित अन्य ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने का आह्वान किया। तत्पश्चात बीआरपी इण्टर कालेज में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां प्रथम रिद्धि गुप्ता, द्वितीय सलोनी सेठ एवं तृतीय सारन्या सहित प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को संस्था ने पुरस्कृत किया। वहीं जिला समन्वयक लोकेश कुमार ने उपस्थित बच्चों से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह करते हुये कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इस अवसर पर फलाहारी महाराज, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदीप जायसवाल, डा. गौरव प्रकाश मौर्या, शरद साहू, ध्रुव जायसवाल, राजीव श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप चौधरी, रविकान्त जायसवाल, विष्णु गौड़, सर्वेश जायसवाल, राजू अग्रहरी, अमित गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने किया। अन्त में प्रकल्प प्रमुख ऋषि श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!