#JaunpurLive : बोलेरो के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Team NSN
जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां कला गांव के पास मंगलवार की रात बोलेरो के चपेट में आने से 62 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 62 वर्षीय प्रभुलाल पुत्र गरीब राम निवासी मझगंवा कला रात में घर के सामने सड़क के किनारे टहल रहे थे। थानागद्दी की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी से टक्कर लगने से घायल हो गए। परिजन किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालक समेत बोलेरो को कब्जा में लिया।





from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!