#JaunpurLive : विकास के क्षेत्र में प्रदेश का नंबर 1 जिला होगा जौनपुर : अशोक सिंह

Team NSN


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह भले ही पार्टी के कार्य से दिल्ली गए है लेकिन जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे जितना है इसकी रणनीति पर ज्यादा जोर दिए है। दिल्ली में मौजूद अशोक सिंह जौनपुर के अपने बूथ स्तर के  कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल तरीके से मीटिंग की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अशोक सिंह ने कहा कि वैसे तो हमारी पार्टी का उद्देश्य ही समाज में विकास करना है,इसी लिए हमने पार्टी का नाम समाज विकास क्रांति रखा लेकिन जौनपुर हमारी मातृभूमि है । अतः जौनपुर में विकास का इतना काम करना है की पूरे उत्तर प्रदेश में विकास के क्षेत्र में अगर कोई जिला जाना जाए तो वो जौनपुर ही हो। उन्होंने कहा कि जौनपुर आज विश्व विख्यात है बावजूद इसके विकास की गति धीमी है,जनता ने भरोसा किया तो उनके भरेसो को साकार करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए घर-घर तक अपनी पार्टी के संकल्प पत्र को पहुंचने को कहा।




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!