#JaunpurLive : गर्मी को देखते हुये विद्यालयों के समय परिवर्तित

Team NSN
जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में तेज धूप, भीषण गर्मी एवं लू में लगातार वृद्धि के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न हो, के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक छात्रहित में समस्त परिषदीय, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई०,  यू०पी०बोर्ड, मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विद्यालयों में 15 अप्रैल से शिक्षण कार्य का समय अग्रिम आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। उक्त आदेश का समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। यह जानकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!