#JaunpurLive : एनआईए ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को किया गिरफ्तार

Team NSN
#JaunpurLive : एनआईए ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को किया गिरफ्तार


एंटीलिया केस:  मुंबई में एंटीलिया केस की जांच कर रही एनआईए के रडार पर अब पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा है। एनआईए की टीम आज उनके आवास पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा के खिलाफ जांच एजेंसी के पास ठोस सबूत हैं।
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आज मुंबई के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा के घर पर एनआईए की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। प्रदीप शर्मा से घंटों पूछताछ के बाद एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा एनआईए के रडार पर काफी समय से चल रहे थे, लेकिन जांच एजेंसी के पास प्रदीप शर्मा के खिलाफ पूख्ता सबूत नहीं थे। अब एनआईए के पास ठोस सबूत मिले हैं ।
उसके बाद मुंबई के अंधेरी के जेपी नगर इलाके में भगवान भवन बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित प्रदीप शर्मा के आवास पर एनआईए की टीम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की। जांच के दौरान कई सबूत मिले उसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप शर्मा के आवास पर एनआईए के साथ सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है। इसमें कुछ महिला अधिकारी भी शामिल हैं। 
बताया जा रहा है कि मनसुख के मर्डर से कुछ दिन पहले सचिन वझे और एक शख्स के बीच अंधेरी इलाके में स्थित एक बैठक हुई थी,  प्रदीप शर्मा भी इसी इलाके में रहते हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि मीटिंग सचिन वझे और शर्मा के बीच हुई। इसके अलावा एक सीसीटीवी फुटेज में सचिन वझे और विनायक शिंदे बांद्रा वर्ली सी लिंक पर कार में बैठे दिखाई दिए। एजेंसी का मानना है कि ये दोनों अंधेरी में शर्मा से मिलने ही जा रहे थे। क्योंकि मनसुख हिरेन को जिस नंबर से कॉल कर बुलाया गया, उसका आखिरी लोकेशन भी अंधेरी का जेबी नगर था।
सचिन वाझे पर एंटीलिया केस का मुख्य सूत्रधार होने का आरोप है। 15 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार कर लंबी पूछताछ की थी। जिसमें सचिन वाझे ने कई खुलासे किए थे।  इसके अलावा  मनसुख हिरेन की हत्या के केस में गिरफ्तार पूर्व कॉन्स्टेबल विनायक शिंदे भी प्रदीप शर्मा का करीबी रहा है। वहीं हाल ही में संतोष सेल्लार और आनंद जाधव की गिरफ्तारी हुई थी। उसमें प्रदीप शर्मा का भी नाम सामने आया। बताया जा रहा है प्रदीप शर्मा का संतोष सेल्लार से गहरी दोस्ती थी। 
बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा नोट मिला था। इस मामले में वाहन मालिक मनसुख हिरण की मौत हो चुकी है। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!