#JaunpurLive : ओवरफ्लो हो कर सड़क पर बह रहा नालों का गन्दा पानी

Team NSN
#JaunpurLive : ओवरफ्लो हो कर सड़क पर बह रहा नालों का गन्दा पानी


मड़ियाहूँ । स्थानीय नगरपंचायत के मुहल्ला काजीकोट मेन रोड के नालीयों का ये हाल है की नालीयों का कचडा सड़क पर बह रहा। यही हाल मुहल्ला खैरुद्दीन गंज स्टेशन रोड का है वहां भी नालीयों का पानी कचडा सड़क पर बह रहा है।जब की नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना व अधिशासी अधिकारी डा.संजय कुमार द्वारा नालीयों नालों की सफाई का ठेका अडतालीस लाख रुपये का ठेकेदार को दे रखा है। मगर आज तक ठेकेदार ने दो माह में नगरपंचायत के कितने नाले नालीयों को कचडा मुक्त कराया। सोचने का विषय है अगर सफाई की गयीं होती तो आज नालीयां नाले ओवरफ्लो हो कर सड़क पर कचडा पानी न बहाते। इस विषय को लेकर कुछ सभासदों ने उपजिलाधिकारी मंगलेश दूबे को ज्ञापन भी दीया मगर आज तक कोइ कारवाई नहीं हुई।लगता है नाली नाला सफाई के लिए अड़तालीस लाख रुपये में बन्दर बांट हुआ है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!