#JaunpurLive : चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Team NSN
#JaunpurLive : चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
केराकत। केराकत पुलिस को एक सफलता तब हाथ लगी जब छितौना रेलवे क्रासिंग पर गस्त के दौरान दो अभियुक्त आशीष कुमार यादव पुत्र रामचरित्तर यादव नि० सिहौली थाना केराकत जनपद जौनपुर व सौरभ यादव पुत्र छोटेलाल यादव नि० ग्राम सिंहौली थाना केराकत जौनपुर को चोरी की दो अदद मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर व स्पलेण्डर प्लस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं० 170/21 धारा 411/413 बनाम आशीष कुमार यादव व सौरभ यादव उपरोक्त के पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० त्रिवेणी लाल सेन प्र0नि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर, उ0नि0 राजनरायन चौरसिया चौकी प्रभारी सर्की थाना केराकत जौनपुर,उ0नि0 अजय कुमार शर्मा थाना केराकत जौनपुर, हे0का0 तेजबहादुर सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर, हे0का0 संतोष गिरी थाना केराकत जनपद जौनपुर, का0 बाबू लाल थाना केराकत जनपद जौनपुर,का0 पुष्पेन्द्र वर्मा थाना केराकत जौनपुर रहें।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!