#JaunpurLive : ठाकुर परिवार ने जौनपुर में बनवाया भव्य साईबाबा का मंदिर

Team NSN
#JaunpurLive : ठाकुर परिवार ने जौनपुर में बनवाया भव्य साईबाबा का मंदिर


जौनपुर: जौनपुर जिले के मीरगंज चकबाकी में साईबाबा का आकर्षक मंदिर ठाकुर परिवार के रविंद्र सिंह ठाकुर,गामा सिंह ठाकुर एवं महेंद्र सिंह ठाकुर ने बनवाकर जौनपुर जिले भर के लोगों के  लिए बहुत बड़ा काम किया है।वास्तव में मंदिर में स्थापित  साईबाबा की मूर्ति देखकर बड़ा ही सुखद अनुभव होता है।गौरतलब हो कि ठाकुर परिवार कई दशकों से महाराष्ट्र के थाने जिले में साईबाबा के भव्य  भंडारे का आयोजन करता है।जिसमें लोकप्रिय साईं भक्त रविंद्र सिंह ठाकुर के प्रति हजारों लोगों का स्नेह  दिखाई देता है।इस वर्ष पहली बार उनके नेतृत्व में जौनपुर की मीरगंज ग्रामसभा की चकबाकी में साईबाबा मंदिर बना और  भव्य भंडारे का आयोजन  हुआ।ऐसा कर उन्होंने  अपनी साईबाबा की भक्ति के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया है।नामचीन ठाकुर परिवार सदैव लोगों की सहायता में विश्वास रखता है उसका मूल कारण यह परिवार संपन्न तो है ही साथ ही इनके अंदर सेवा और भक्ति का भाव भी है।यही कारण है कि विगत कई दशकों से लोग इस परिवार को विशेष आदर देते आ रहे हैं।जौनपुर जिले में लोकप्रिय ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव के ग्रामसभा में  साईबाबा मंदिर बनने पर लोग उनकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भूमिका की भी प्रशंसा कर रहे हैं।महेंद्रसिंह ठाकुर साईबाबा मंदिर परिसर को बहुत ही आकर्षक बनाने में वर्षों से लगे हैं।लोग उनके व्यवहार एवं भक्ति के कायल हैं।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!