#JaunpurLive : उत्कृष्ट कार्य को लेकर किन्नर प्रधान हुई सम्मानित

Team NSN
#JaunpurLive : उत्कृष्ट कार्य को लेकर किन्नर प्रधान हुई सम्मानित


मीरगंज,जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के करियांव गांव की नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान आशा किन्नर को जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा ने कोरोना कॉल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सम्मानित किया। जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों में हर्ष व्याप्त हैं। वही जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित होने पर आसपास गांवो के प्रधानों में भी खुशी का माहौल दिखा। 
इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी मछलीशहर राजन राय ने बताया कि और ग्रामप्रधानों को भी इन्हीं की तरह अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए जिससे उन्हें भी सम्मानित होने का मौका मिल सके। उन्होंने लोगो से अपील किया है कि कोरोना से बचाव के लिए बैक्सीन जरूर लगवाए।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!