#JaunpurLive : करेंट की चपेट में आने से बालिका की मौत

Team NSN
#JaunpurLive : करेंट की चपेट में आने से बालिका की मौत
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव स्थित प्रजापति बस्ती में 2 वर्षीय अबोध बालिका की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार राकेश प्रजापति की 2 वर्षीय पुत्री अंशिका घर में चल रहे फर्राटा पंखा को अचानक छू दिया। इसी दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायलवस्था में परिजन उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजन में शोक की लहर दौड़ गई। पिता राकेश का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। अंशिका एक भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!