#JaunpurLive : इमलो में कम मतों से हुई हार-जीत

Team NSN
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकासखण्ड क्षेत्र के इमलो ग्राम पंचायत में बीते 12 जून को हुए चुनाव के नतीजे सोमवार को सुबह घोषित हो गये। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत इमलो पांडेय पट्टी के वार्ड नं 5, 9 व 10 में किन्ही कारणों से प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सके थे। जिसकी वजह से गांव में निवार्चित ग्राम प्रधान का शपथ ग्रहण नहीं हो सका था। बीते 12 जून को तीन वार्डों में 6 प्रत्याशी चुनाव लड़े। पड़े मतों की गणना ब्लॉक मुख्यालय पर की गई जिसमें वार्ड नं. 10 में विकास मौर्य अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल मिश्र को 10 वोट से, वार्ड नं 9 में सूरज यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दुर्गा प्रसाद को 10 वोट से तथा कलीम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रसीद को 6 वोट से हराया।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!