#Bhojiwood : पवन सिंह की  पवन पुत्र का गाना "बतावा गोरी कैसे जिएंगे" रिलीज होते ही हुआ वायरल, 2 प्रियंका के बीच फंसे पवन सिंह

Team NSN

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की सुपर हिट भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र का फुल वीडियो सांग "बतावा गोरी कैसे जिएंगे" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी की तिकड़ी नजर आ रही है। इस सांग को पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्का झा ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है।
इस सांग में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी की केमिस्ट्री कमाल दिख रही है। इस सांग में पवन सिंह के साथ दोनोँ अभिनेत्रियों का डांस और उनकी परफ़ॉर्मेंस देखने लायक है। प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी इस गाने में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पवन सिंह के साथ दोनो ऎक्ट्रेस ने इस गाने में जमकर अपनी अदाकारी दिखाई है।
प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी इस गाने में पवन सिंह के लिए झगड़ती दिख रही हैं और पवन सिंह इन दोनों लड़कियों के झगड़े में अपना माथा पीट रहे हैं। दोनोँ हीरोइनें इस तरह गाती हैं "हमरे बलमवा पे लाइन जन मार, नाही तो झोंटवा उखाड़ देब तोहार, शिशवा में जाके पहले मुँहवा निहार।" पवन सिंह दोनो का झगड़ा देखकर गाते हैं "तोहरा के झगड़ा में हम माथा पीटेंगे, बतावा गोरी कैसे जिएंगे।" गाने को बेहद सिचुएशनल अंदाज में फिल्माया गया है जो दर्शकों को खूब भा रहा है और कुछ ही घन्टे में इसे अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं। इस गाने के संगीतकार छोटे बाबा और गीतकार आजाद सिंह हैं।





गौरतलब है कि पवन सिंह की इस फिल्म को सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। इस फिल्म के सभी गाने बहुत ही मधुर बनाये गए हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आए हैं।
उल्लेखनीय है कि फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा किया गया है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं, साथ में काजल राघवानी, प्रियंका पंडित हैं। नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लांच किया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर, संजीव मिश्रा हैं। 















from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!