चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक वरुणेंद्र कुमार राय और उप निरीक्षक शिव राज सिंह यादव की टीम ने रविवार को मुखबिर से सूचना के आधार पर दो बदमाश जो शिवनगर बाजार से सकरा रोड पर जा रहे थे।पुलिस ने पीछा कर इन दोनों बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने अपना नाम कृष्णा राय निवासी डेहरी थाना केराकत कोतवाली और दूसरे ने अपना नाम पवन राजभर निवासी बेलहरी थाना केराकत कोतवाली बताया।


उनके पास से पुलिस ने दो चोरी मोटर साईकिल और पौनी में लूटी गई मोटर साईकिल के पार्ट बरामद किए। पुलिस की माने तो ये लोग पार्ट को बेचने जा रहे थे तभी पकड़े गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!