अस्पताल में तोड़फोड़, पांच घायल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। बच्चे का इलाज कराने पहुंचे युवक और उसके मनबढ़ साथियों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बीच बचाव करने पहुंचे सभासद व अस्पताल के कर्मियों की पिटाई कर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दिया। घंटों चली इस अराजकता से तीमारदार और कर्मचारी सहमे रहे। पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी युवक अपने बच्चे का उपचार कराने के लिए डिहवा भादी स्थित चाइल्ड केयर हॉस्पिटल पर लेकर पहुंचा था। चिकित्सक महफ़ूज़ अहमद ने बच्चे को देखकर दवा लिखा। मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर युवक ने बच्चे को आक्सीजन लगाने की जिद की। जिसपर चिकित्सक ने आक्सीजन की जरूरत होने से मना कर दिया। इसी बात पर भड़के युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। और मेडिकल स्टोर, काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों की पिटाई करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दिया।  घटना की खबर लगते ही पहुंचे सभासद शीम प्रकाश ने मामले को शान्त कराने का प्रयास किया तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की खबर लगते ही क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!