#Bhojiwood : प्रिंस सिंह राजपूत को पायस पंडित से हुआ प्यार ,फ़िल्म "ई रिस्ता जनम जनम के"सेट पे

Team NSN

पायस पंडित लम्बे अंतराल के बाद पर्दे पर वापसी कर रही है.





भोजपुरी फ़िल्मों के भोजपुरिया बाहुवली के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत अपने कारनामो को लेकर वो भी हमेशा चर्चाओं में रहते है।चाहे वह अभिनय के मामले ,एक्शन का हो या अन्य मामला हो।उनसे जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।लेकिन इसबार की खबर सबसे अलग है।हाल में ही वो अपनी नई फिल्म "ई रिस्ता जनम जनम के"की शूटिंग गोरखपुर में कर रही है तभी अभिनेत्री पायस पंडित से वो चुपके से इश्क़ लड़ाते देखे गये थे,यह ख़बर सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है।बताते चले कि अभिनेत्री पायस पंडित भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ फ़िल्म लोहा पहलवान में नज़र आयी थी। दरसअल मामला प्रिंस सिंह राजपूत के रियल लाईफ से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि रील लाईफ से जुड़ा हुआ है उनकी आने वाली फिल्म"ई रिस्ता जनम जानम के"से है जहाँ इस फ़िल्म के एक सीन में दोनो अदाकारों ने एक दूसरे संग खूब प्यार करते नज़र आ रहे है।यह खबर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।उल्लेखनीय यह है कि अभिनेत्री प्रिंस सिंह राजपूत के साथ पहली बार स्क्रिन शेयर कर रही है।अजय कुमार निर्देशित फिल्म के निर्माता मनोज पंडित है जबकि फ़िल्म के मुख्य भूमिका में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के आलवा, रंजन कुमार,तनुज राठौर, अमित शुक्ला,राम सुजान सिंह उर्फ चौबे जी,ब्रजेश त्रिपाठी, स्वीटी सिंह,राहुल श्रीवास्तव और साथ मे संजय सिंह है हालांकि के बाल कलाकार के रूप में रितिक प्रजापति तथा निपुण प्रजापति नज़र आयेंगे, फ़िल्म के स्पेशल एप्रियेन्स में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नज़र आयेगी।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!