दीनदयाल फाउंडेशन संस्था के नेतृत्व में ज़रूरत मंद लोगों को भोजन वस्त्र वितरण किया गया | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

दीनदयाल फाउंडेशन संस्था के नेतृत्व में ज़रूरत मंद लोगों को भोजन वस्त्र वितरण किया गया | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
जय प्रकाश तिवारी
झारखंड। दीनदयाल फाउंडेशन झारखंड के नेतृत्व में अनाथ और बेसहारा लोगों को उनके जरूरत के कपड़े बच्चों के खिलौने और सभी को स्वादिष्ट भोजन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन झारखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गायत्री तिवारी ने किया। गायत्री तिवारी और उनकी टीम  पवन कुमार सिंह बोकारो जिला अध्यक्ष, सुजाता देवी गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बोकारो, संस्था सदस्य सुनीता तिवारी मंजू देवी एवं समाजसेवी रविरंजन तिवारी के द्वारा जरूरतमंदों को एक स्थान पर एकत्रित करके सभी को वस्त्र भोजन एवं खिलौने वितरित किया गया। उपस्थित सभी बच्चे अपनी खुशियों को जाहिर कर अभिनंदन गीत गाकर दीनदयाल फाउंडेशन का अभिवादन किया। हम सभी ने मिलकर एक दिन यह सपने देखे थे दीनदयाल फाउंडेशन का सेवा कार्य पूरे भारत में पहुंचाया जाए और आज आप लोग देख सकते हैं सपना पूरा होते दिख रहा है भारत के विभिन्न राज्यों में दीनदयाल फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी अपने सेवा कार्य के लिए तैयार हैं और लगातार सेवा दे रहे हैं। आने वाले समय में एक भी गांव एक भी क्षेत्र एक भी जिला एक भी प्रदेश अछूता नहीं रहेगा जहां पर दीनदयाल फाउंडेशन की सेवाएं ना पहुंचे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय व उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी के कुशल निर्देशन में पूरे भारत में सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। आपको पता है कि हाड मांस से बनी  शरीर एक  दिन मिट्टी में तब्दील हो जाएगी लेकिन हमारे द्वारा किए गए कर्म सदैव लोगों में प्रेरणा के विषय बने रहेंगे। आप लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा सा समय निकाल कर जरूरतमंदों की सेवा के लिए जरूर आगे आएं और अपने इस जीवन को कृतार्थ करें।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!