जीवीआईसी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
जीवीआईसी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। निर्माण क्रिकेट क्लब के द्वारा सैदपनौली गाँव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जीवीआईसी की टीम ने अल्लीपुर को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता दिनेश कांत यादव ने बिजेता को इक्कीस हजार व उप विजेता टीम को पंद्रह हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक मजबूती के साथ साथ मानसिक शक्ति का विकास होता है। 
सेमी फानल में पहुंची चार टीमों का आपस में हुए रोचक मुकाबले में जीवीआईसी की टीम ने खेतासराय को व अल्लीपुर जमुनियाँ की टीम ने मेजबान टीम को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। दोनों टीमों के बीच फाइनल के मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी को उतरी अल्लीपुर जमुनियाँ की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन का लक्ष रखा। मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीवीआईसी की टीम ने 15 ओवर और एक गेंद में  दो बिकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। मैन आफ द सिरीज मोहम्मद असलम और मैन आफ द मैच अखिलेश यादव रहे। 
प्रतियोगिता के निर्णायक सूरज और कुँवर मादव तथा कमेंट्री रविकांत व अजय यादव ने किया। इस मौके पर बिजय बहादुर यादव, राना यादव, अजय यादव, चंदू यादव आदि मौजूद रहे। विजेता टीम के कैप्टन रवीन्द्र  गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!