#Bhojiwood : वेदांत आर्ट एंटरटेनमेंट की "एगो राधा एगो मीरा" का भव्य मुहूर्त संपन्न

निर्माता राजीव डी. मिश्रा की भोजपुरी फिल्म में रोहित चतुर्वेदी और ज़ोया खान की जमेगी जोड़ी





मुंबई में अल्का याग्निक के एबी साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो में वेदांत आर्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म "एगो राधा एगो मीरा" का भव्य शुभ मुहूर्त किया गया। फिल्म के निर्माता राजीव डी. मिश्रा और लेखक निर्देशक शीबू वर्मा हैं। फिल्म के डीओपी त्रिलोकी चौधरी, संगीतकार संजय संजू और अनुज तिवारी हैं। आज सिंगर आलोक तिवारी की आवाज़ में एक खूबसूरत गीत रिकॉर्ड किया गया। इस फिल्म में हीरो रोहित चतुर्वेदी और हीरोइन ज़ोया खान हैं।
निर्माता राजीव डी मिश्रा ने बताया कि यह एक भोजपुरी संस्कृति और भोजपुरी समाजिक कहानी है जिसमें कर्णप्रिय संगीत है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
फिल्म के निर्देशक शीबू वर्मा ने बताया कि जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। फिल्म एक साफ सुथरी कहानी पेश करेगी।
अभिनेत्री जोया खान ने बताया कि यह एक दिलचस्प स्टोरी है जिसमें मेरा किरदार काफी अलग है।
अभिनेता रोहित चतुर्वेदी ने बताया कि यह गांव की एक शुद्ध कहानी है। मेरी भूमिका कई शेड्स लिए हुए हैं, जोकि दर्शकों को खूब भायेगी। यह फिल्म देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन होगा।







from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments