#Bhojiwood : कल्लू का धमाकेदार होली गीत "होली में मजनुवा अनाथ हो जाई" रिलीज़ होते ही हुआ वायरल

Team NSN

आजकल होली के गाने खूब रिलीज़ हो रहे हैं। अब अरविन्द अकेला कल्लू का एक धमाकेदार होली गीत "होली में मजनुवा अनाथ हो जाई" रिलीज़ होते ही वायरल हुआ है। अरविन्द अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका का यह वीडियो सांग खूब पॉपुलर हो रहा है। किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए कल्लू के इस गीत को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और उनके इस गाने को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
अरविन्द अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ मेे रिलीज़ हुए इस गीत को लिखा है प्रिंस प्रियदर्शी ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इस शानदार विडियो को डायरेक्ट किया है सुशांत चन्दन ने जबकि इसके डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।
अरविन्द अकेला कल्लू के फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों को होली का यह सांग खूब पसंद आ रहा है और यूटयूब पर इसे बेपनाह देखा जा रहा है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!