#Bhojiwood : यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव के नए सांग "जानू के पेपर चलता" ने बनाया नया रिकॉर्ड

Team NSN

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया सांग "जानू के पेपर चलता" ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में ही इस गीत को यूटयूब को एक मिलियन के करीब व्यूज़ मिल गए हैं और इसे देखने सुनने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।






प्रमोद प्रेमी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गीत को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है आर्या शर्मा ने। इसकी रिकॉर्डिंग यदुकुल स्टूडियो आरा में की गई है।






फिलहाल प्रमोद प्रेमी यादव का यह सिर्फ ऑडियो आउट किया गया है लेकिन बहुत जल्द ही इसका विडियो भी आउट किया जाएगा। जब इसके ऑडियो सांग को ही इतना जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है तो दर्शक और प्रमोद प्रेमी यादव के फैन्स इसके विडियो को भी खूब देखेंगे।






प्रमोद प्रेमी यादव ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है जिसे ऑडिएंस खूब पसंद कर रही है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!