#Bhojiwood : समर सिंह का लोकगीत "भउजी तोहरे भरोसे" को मिला 60 लाख का स्नेह

Team NSN

करोड़ो दिलों पर राज कर रहे भोजपुरी के देसीस्टार समर सिंह इन दिनों यूट्यूब पर बादशाहत कायम है। साथ ही सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। मशहूर म्यूज़िक कम्पनी वेव म्यूज़िक पर उनका एक धमाकेदार धोबी गीत "भउजी तोहरे भरोसे" रिलीज़ हुआ था जिसे 60 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। समर सिंह और कविता यादव द्वारा गाए गए इस सुपर हिट विडियो सांग को साठ लाख लोगों ने देखा और पसंद क़िया है। समर सिंह के इस लोकगीत ने यूटयूब पर खूब तहलका मचा दिया है।






समर सिंह के इस धोबी गीत "भउजी तोहरे भरोसे" के खूबसूरत गीत को लिखा है आलोक यादव ने जबकि इस की प्यारी सी धुन बनाई है एडीआर आनंद, आलोक, मनोज ने। गाने के सिंगर्स समर सिंह और कविता यादव हैं जबकि इसके विडियो डायरेक्टर संदीप राज है। इस के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी संतोष यादव और एडिटर पप्पू वर्मा हैं जबकि कैमरा बृजेश यादव ने हैंडल किया है।






धोबी गीत के इस वीडियो में समर सिंह का लूक बड़ा आकर्षक है। उन्होंने इस गीत में अपनी आवाज़ और अपने अंदाज़ दोनों का एक अलग ही रंग दिखाया है और लोग इसीलिए इस के वीडियो को बेतहाशा देख रहे हैं। समर सिंह ने इस गीत को 60 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिलने पर अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए दिल से धन्यवाद दिया है और उन्होंने ऐसे ही सपोर्ट व प्यार बनाए रखने की गुजारिश की है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!