मेधावी पुरातन छात्रों को प्राथमिक विद्यालय फूलपुर द्वारा किया गया सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, विकास खण्ड सिकरारा के मेधावी पुरातन छात्रों को बुद्धवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जौनपुर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव के संयोजन में अनिल प्रताप यादव (प्रधानाध्यापक- प्राथमिक विद्यालय फूलपुर) के हाथों सुबाष चंन्द्र यादव (अध्यापक-वृहन्मुंबई महानगर पालिका), राम आसरे केवट (अध्यापक-वृहन्मुंबई महानगर पालिका), मंजूर अहमद (आर्मी- भारत सरकार), अम्बर फातिमा (अध्यापक-बेसिक शिक्षा परिषद उप्र), सबीह जहरा (अध्यापक- बेसिक शिक्षा परिषद उप्र), विनय कुमार डी शर्मा (सं.नि.अन्वेषक (लिपिक) वृहन्मुंबई महानगर पालिका), नन्दलाल बिन्द (अर्दली- सदर जौनपुर), श्यामलाल बिन्द (गनर- बीएसएफ), एहतेशाम हैदर (प्रबंधक-कल्याण निगम लखनऊ) को अभिनन्दन पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मेधावी पुरातन छात्रों को प्राथमिक विद्यालय फूलपुर द्वारा किया गया सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

उक्त सम्मान समारोह में विद्यालय के कर्मचारियों में शिक्षक किरण बाला, निधि मौर्य, शालिनी मौर्य, अकिल रहमान, शिक्षामित्रों में वंदना पाठक, पूनम सिंह व रसोईया कर्मचारी अशोक प्रजापति, सुभावती प्रजापति, हीरामनी बिन्द आदि ने करतल ध्वनि से उपस्थित पुरातन छात्रों का सम्मान किया।विद्यालय में उपस्थित सभी आगंतुकों ने विद्यालय के इतिहास को दुहराया और अंत में प्रधानाध्यापक यादव ने उपस्थित हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad


*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!