राष्ट्रीय एकता व अखण्डता दिवस के रूप में मनी पटेल जयंती | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती जनपद में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इसके अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिनेश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों के फलस्वरूप ही आज हमारा देश गणतंत्र बना है तथा अनेक धर्म एवं भाषाओं के होते हुए भी हमारे देश में एकता कायम है। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.

*Ad - Happy Dussehra : 20% OFF On Dussehra Special | Order Now 9519149797 | Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments