नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया रामलीला का मंचन | #NayaSaberaNetwork

  • बेहतरीन अभिनय करने वाले कलाकार हुए सम्मानित
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया रामलीला का मंचन | #NayaSaberaNetwork

अभिनव सिंह
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के तेलीतारा चुरावनपुर गाँव में गुरुवार की शाम बाल रामलीला मंचन के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामलीला मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। लव-कुश पाठ का बेहतरीन अभिनय करने वाले बाल कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।बाल कलाकारों ने लव-कुश पाठ के मंचन के दौरान अयोध्या के राजा राम द्वारा अश्वमेघ यज्ञ करने का निर्णय लिया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया रामलीला का मंचन | #NayaSaberaNetwork

अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा भ्रमण करते हुए बाल्मीकि के आश्रम पहुँचा जहां लव कुश द्वारा पकड़ा गया। सैनिकों द्वारा घोड़ा न छोड़े जाने पर बारी-बारी से भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान सहित सभी बीर सैनिक पराजित हो जाते है। राजा राम के पहुँचने पर भी लव कुश द्वारा घोड़ा न छोड़े जाने पर युद्ध शुरू होने से पहले महर्षि बाल्मीकि सीता जी को लेकर पहुँच जाते है जहां प्रभु राम को जानकारी होती है कि दोनों प्रतापी बालक सीता के है।

मौजूद दर्शकों ने नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा खेली गई लीला की भूरी-भूरी प्रसंसा की गई।रामलीला मंचन में राम का अभिनय आस्था मिश्रा, सीता खुशी मिश्रा, भरत प्रांजल, लक्ष्मण हरिओम, शत्रुघ्न सुंदरम, बाल्मीकि साहिल शर्मा, हनुमान आदर्श गौड़, लव गुनगुन व कुश का अभिनय अमन ने किया। आयोजक श्री द्वारिकाधीश लोक संस्कृति संस्थान द्वारा बेहतरीन कलाकारों के साथ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्देशक प्रियषा कौमुदी मिश्रा तथा साज-सज्जा व स्टेज स्वस्तिका मिश्रा ने किया। देखरेख व पटकथा लेखक डॉ. अरविन्द मिश्र ने लोगों के प्रति आभार जताया।

*Ad : पैसा वसूल प्रचार. सिर्फ नया सबेरा पर। मो. 9807374781, 9792499320*
Ad


*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जगद्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के पूजन-पर्व शारदीय नवरात्रोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments