चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। विकास खण्ड सिरकोनी, सिकरारा, बक्शा व करंजाकला में खण्ड शिक्षा अधिकारी क्रमश: जय कुमार, राजीव कुमार यादव, सत्य प्रकाश सिंह व सुनील कुमार की देखरेख में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयों में चुनाव पाठशाला आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित किया गया।

स्वीप प्रभारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मतदाताओं से 3 नवम्बर को मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने घरों से मास्क लगाकर अपने अपने मतदान केन्द्र पर आये तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते अपना मतदान जरूर करें। प्रत्येक  मतदाता का निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी आवश्यक है क्योंकि हर वोटर का एक-एक वोट महत्त्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर स्वीप कोआर्डिनेटर मोहम्मद मुस्तफा, रमेशचंद्र यादव, आदि उपस्थित रहे।

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!