शाहगंज के भाजपा नेता सुनील ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र, की यह मांग | #NayaSaberaNetwork

विवेक गुप्ता
जौनपुर। जिले के शाहगंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू ने भाजपा शाहगंज मंडल की तरफ से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को एक पत्र सौंपकर शाहगंज नगर से होकर जाने वाली मार्ग को बाईपास से ले जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि 365 विधान सभा के शाहगंज नगर जो कि काशी से अयोध्या को जोड़ने वाली मार्ग पर प्रमुख नगर के रूप में बसा है जिनकी नगर पालिका की जन संख्या 26000 है जो कि भाजपा के दृष्टिकोण से सबसे अधिक मजबूत है यहां व्यवसायी के रूप में शाहगंज का मुख्य गल्ला मण्डी बहुत बड़ी मण्डी मानी जाती है। जैसा कि समाचार पत्रों से जानकारी हुई कि काशी से अयोध्या जाने मार्ग पर स्थित शाहगंज नगर को चौड़ा किया जाना है जबकि एक वर्ष पूर्व नगर में चौड़ीकरण के नाम पर जम कर तोड़-फोड़ हुआ जो अभी तक लोगों ने अपने मकान बना नहीं सके।

भाजपा नेता ने निवेदन किया है कि उक्त विषय को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य मार्ग को विकल्प (बाईपास) का निर्माण पर विचार करें और सड़का का निर्माण शुरू कराने की कृपा करें। बाई पास बनने से नगर की सबसे बड़ी समस्या जाम खत्म हो जायेगी जो बड़ी-बड़ी गाड़ी के नगर में आने से लगती है।

*Ad : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad - Happy Dussehra : 20% OFF On Dussehra Special | Order Now 9519149797 | Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad


Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, मिर्जापुर रोड, जनपद जौनपुर (उ.प्र.) | 9554210903, 7309896302*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments