भाजपा के लिए समर्थन मांग रही पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र समेत मुंबई की टीम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव में सभी पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी क्रम में मुंबई की टीम के साथ पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने भी भाजपा के लिए अपनी ताकत लगा दी है। वह मल्हनी के लोगों से समर्थन मांगने निकल चुके हैं। मुंबई फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र ने कहा कि योगी जी की कार्य प्रणाली की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। यूपी में फिल्मसिटी बनाए जाने की घोषणा का श्री मिश्र ने स्वागत किया और कहा कि प्रदेश के कलाकारों को तो मौका मिलेगा ही, साथ ही रोजगार के नए अवसर का सृजन होगा। उन्होंने मुंबई बॉलीवुड से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

भाजपा के लिए समर्थन मांग रही पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र समेत मुंबई की टीम | #NayaSaberaNetwork

श्री मिश्र के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता मल्हनी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। रामदयालगंज व कुद्दूपुर में लोगों से मिलकर भाजपा नेता मिश्र ने समर्थन मांगा। इस मौके पर मनोज दुबे, राकेश सिंह, प्रीति द्विवेदी, अलगू यादव, अवनीश मिश्र, धरम पाल, सुषमा सिंह, प्रेमशंकर सिंह समेत सैकडों कार्यकर्ता मुंबई से आये हैं।

*Ad - Happy Dussehra : 20% OFF On Dussehra Special | Order Now 9519149797 | Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad


Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, मिर्जापुर रोड, जनपद जौनपुर (उ.प्र.) | 9554210903, 7309896302*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से असत्य पर सत्य के जीत का पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!