समाजवादी कुटिया में राम मनोहर लोहिया की मनी पुण्यतिथि | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
> समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव की अध्यक्षता में लोहिया जी के आदर्शों, विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प

फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। ऋषि यादव ने कहा कि समाज के अंदर समाजवाद आएगा तभी लोकतंत्र सफल होगा ।
लोहिया जी ने कहा था कि जिनको हम चुनते हैं, वोट देते हैं वह क्या सही व्यक्ति का चुनाव करता है। कुछ लोगों के हाथ में पूरा पावर होगा जो पूरे राज्य को नियंत्रित करेगा। इसलिए एक राज्य के लोगों को पढ़ा-लिखा व सांस्कृतिक होना जरूरी है। पूंजीवाद सब को नियंत्रित कर अपने एजेंडे में सफल हो जाएगा। राम मनोहर लोहिया का मानना था कि हम एक ऐसा समाज बनाएं जहां असमानता ना हो, अन्याय ना हो, शोषण ना हो, भेदभाव ना हो, इस तरीके की समाज की कल्पना राम मनोहर लोहिया ने किया था।
बच्चों के साथ डॉ राममनोहर लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर शिक्षक श्रीचन्द्र यादव, पूर्व सैनिक ठाकुरदीन यादव शुभम और समाजवादी कुटिया के सभी बच्चे उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!