Jaunpur News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का धरना-प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने वेतनमान में सुधार, पदनाम परिवर्तन और नए पदों के सृजन सहित विभिन्न मांगों को उठाते हुए शासन से इनके समाधान की मांग की।


प्रदर्शनकारियों ने रिक्त पदों पर नियुक्ति, समयबद्ध पदोन्नति और फार्मासिस्टों को सीमित दवाएं लिखने का अधिकार देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर पहल की जानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद फार्मासिस्टों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम को 18 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें | Hyderabad News: रेलवे स्कूल में डीआरएम ने कराया 'सुपर ब्रेन योग', विद्यार्थियों को बताए एकाग्रता बढ़ाने के तरीके


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!