नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से शिक्षा जगत और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। डॉ. श्रीवास्तव ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
अपने मनोनयन पर जारी आभार संदेश में डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे और साधारण कार्यकर्ता पर पार्टी नेतृत्व ने जो अटूट विश्वास और भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही शिक्षक समाज की आवाज को मजबूती देना उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षक समाज की समस्याओं, अपेक्षाओं और हितों को संगठन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेंगे।
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से मिली इस जिम्मेदारी को वह पद नहीं, बल्कि संगठन और शिक्षक समाज की सेवा का अवसर मानते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पूरी सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लीगल लिटरेसी क्लब मॉडल को मिला ‘आउटस्टैंडिंग रिमार्क्स’
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


