Jaunpur News: अनियंत्रित वैगनआर की टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत, चालक हिरासत में

Naya Savera Network

Jaunpur News:  अनियंत्रित वैगनआर की टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत, चालक हिरासत में

मिठाई लाल सोनकर

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के लखऊवा हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 66 वर्षीय राय साहब सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, राय साहब सिंह पुत्र स्वर्गीय दान बहादुर सिंह, निवासी हरिदासपुर, थाना बदलापुर, पंचायत विभाग में सचिव पद से सेवानिवृत्त थे। सोमवार को वह किसी निजी कार्य से जौनपुर आए थे। दोपहर में बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बक्शा थाना क्षेत्र के लखऊवा हाईवे पर पीछे से आई अनियंत्रित वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के सदस्य


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!