Jaunpur News: स्वास्थ्य योजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा, खराब हेल्थ एटीएम एक सप्ताह में चालू करने के निर्देश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी योजना, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन, टीकाकरण एवं एम्बुलेंस सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने खराब प्रदर्शन वाले विकास खंडों से स्पष्टीकरण लेने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाहगंज एवं ट्रामा सेंटर में खराब पड़े हेल्थ एटीएम को एक सप्ताह के भीतर चालू कराने को कहा।


संचारी रोग नियंत्रण के लिए अधिकारियों को झाड़ियों की कटाई एवं साफ-सफाई कराने तथा विद्यालयों में बच्चों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अजय अम्बष्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!