नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 से 30 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों सहित जौनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने, किसानों को तैयार फसलों की शीघ्र कटाई तथा कटी फसल और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए जागरूक करने को कहा गया है। जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में घरों में रहने, खुले मैदानों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने तथा दामिनी ऐप डाउनलोड कर मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वास्थ्य योजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा, खराब हेल्थ एटीएम एक सप्ताह में चालू करने के निर्देश
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
