Jaunpur News: दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव हुआ सम्पन्न

Naya Savera Network

गौराबादशाहपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर में बहुत ही भव्य और दिव्य रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों ने मां शारदा के चरणों में दीप प्रज्वलित और पुष्पांर्चन कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका सम्मान कराया। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के अंदर चरित्र निर्माण के साथ देशभक्ति का भाव जागृत करते हुए उनको अपने भारतीय ज्ञान परंपरा और देश की संस्कृति पर गर्व महसूस हो ऐसा भाव जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. क्षितिज शर्मा वरिष्ठ चिकित्सक ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शत प्रतिशत परिणाम पाने के लिए परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया। समारोह में संस्कृति और वैदिक गणित प्रश्न मंच की प्रतियोगिता, गणित प्रदर्श गणित प्रयोग, गणित पत्र भाषण हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर गौराबादशाहपुर को मिला प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर गौराबादशाहपुर प्रथम, प्रयाग द्वितीय और चंदौली तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में सुल्तानपुर प्रथम, जौनपुर द्वितीय और यमुना पार तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सुल्तानपुर प्रथम, अमेठी द्वितीय और यमुना पार तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रथम स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागी आगामी 12 से 14 नवंबर को क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव  सुल्तानपुर में भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री रमाशंकर मिश्र, रामप्यारे यादव, अखिलेश सिंह, पंकज राय, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त, अमित चौबे, मनोज सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, डॉक्टर रूबी राय, अजीत सोनकर, शीशवंश सिंह, सहित अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में 280 बच्चों ने प्रतिभाग किया। लोक नृत्य में अनेक प्रकार के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें गौराबादशाहपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें |Jaunpur News: देश के विकास में सरदार पटेल का रहा अहम योगदान: राय साहब पटेल

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!