कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो लोगों को किया गया सम्मानित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद के मुंगराबादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र के थलोई गांव में पथिक सेवा समिति के द्वारा लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयन्ती एवं सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पहले सैकड़ो लोगों द्वारा डी.जे.सहित तमाम चार पहिया वाहन व मोटर साइकिल के साथ लोगों द्वारा यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान कार्यक्रम आयोजक राय साहब पटेल द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह यात्रा इस लिए निकला गया कि ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने महापुरुषों के बारे में जानकारी हो सके और आने वाले समय में लोग अपने महापुरुषों को जाने तथा उनकी जयन्ती भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा भी मनाया जाय। और लोग महापुरुषों के बताये हुए पद चिन्हों पर चलकर अपने देश को आगे बढ़ने का भी काम करें। यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले गांव में स्थापित लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए। हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान आये हुए तमाम अतिथियों के द्वारा सरदार पटेल जी के जीवन परिचय के साथ-साथ उनके द्वारा देश के विकास के लिए दिया गया योगदान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को भी सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलना चाहिए ताकि आने वाले समय में हमारा देश फिर एक बार सोने की चिड़िया बन सके। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने देश के राजनेताओं से भी अपील करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोगों को सरदार पटेल के विचार धारा पर काम करना चाहिए।कार्यक्रम में शामिल तमाम अतिथियों का संगठन के लोगों द्वारा सरदार पटेल का चित्र व अंग वस्त्र देते हुए तथा माला पहनकर लोगों को सम्मानित भी किया गया।साथ ही क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक,राजनौतिक,डांक्टर,अध्यापक, अधिवक्ता, इंजीनियर, मिडिया कर्मियों सहित तमाम छोटे-बड़े कलाकारों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तरह-तरह के योगदान देने वाले लोगों को भी संगठन के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को सम्मानित भी किया गया।इस जयन्ती समारोह के दौरान विश्व प्रसिद्ध जादूगर राम राठी सिंह के द्वारा तरह-तरह का जादू भी दिखाया गया। जादुगर द्वारा जादू दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।साथ ही अतिथियों के स्वागत के लिए भदोही जनपद से आये गायक कलाकार रमेश भवरा ने सरदार पटेल के द्वारा देश के प्रति किये गये विषेश योगदान के बारे में लोगों को अपने गीतों के माध्यम से बताने का काम किया।इस दौरान आर.सी.पटेल,सुनील पटेल,मुकेश पटेल,भानु पटेल,छोटे लाल पटेल,राकेश पटेल,सुबास प्रजापति, आशीष विश्वकर्मा,राजीव पटेल, नागेन्द्र सरोज, दिनेश पटेल, मनोज पाल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन आनन्द पटेल व अध्यक्षता राय साहब पटेल ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ‘न्याय समागम 2.0’ में पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


