Jaunpur News: ज्ञान प्रकाश सिंह की श्रीराम कथा में बना अद्भुत विश्व रिकॉर्ड, 11 करोड़ एक बार लिखा गया राम नाम

Team NSN

कथा के समापन पर फूल बरसाकर भक्तों का किया अभिवादन 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। धर्म, आस्था और भक्ति के संगम के रूप में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ने जौनपुर को एक नई पहचान दिलाई है। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में राम भक्तों ने 11 करोड़ एक बार राम नाम का लेखन कर अनूठी उपलब्धि हासिल की। इस रिकॉर्ड को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस उपलब्धि से जौनपुर सहित पूरे पूर्वांचल में उत्साह और गौरव का माहौल है।

Jaunpur News: ज्ञान प्रकाश सिंह की श्रीराम कथा में बना अद्भुत विश्व रिकॉर्ड, 11 करोड़ एक बार लिखा गया राम नाम


श्रीराम कथा के दौरान प्रख्यात कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज के निर्देश और प्रेरणा से राम भक्तों ने राम नाम लेखन अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और अटूट आस्था का परिचय देते हुए भक्तों ने सामूहिक रूप से 11 करोड़ एक बार राम नाम लिखने का लक्ष्य पूरा किया। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामूहिक सहभागिता और आध्यात्मिक चेतना का भी संदेश दिया।

Jaunpur News: ज्ञान प्रकाश सिंह की श्रीराम कथा में बना अद्भुत विश्व रिकॉर्ड, 11 करोड़ एक बार लिखा गया राम नाम

राम नाम लेखन के इस विशेष अभियान की उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। दोनों रिकॉर्ड संस्थाओं के प्रतिनिधि संजय भोला ने आयोजन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलने के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इस उपलब्धि का स्वागत किया और ज्ञान प्रकाश सिंह को बधाई दी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने राम नाम लेखन अभियान में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के कारण यह अद्भुत रिकॉर्ड संभव हो सका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राम भक्तों की सहभागिता और समर्पण को दिया।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि के लिए आचार्य शांतनु जी महाराज के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को राम नाम लेखन जैसे आध्यात्मिक अभियान से जुड़ने का अवसर मिला। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान धार्मिक वातावरण, राम भक्ति और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस उपलब्धि को जौनपुर और पूर्वांचल के लिए गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!