Mumbai News: नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं कविगोष्ठी संपन्न

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुम्भ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में साहित्य और सौहार्द का संगम दिखाई दिया।थाणे अध्यक्ष एवं कवि साहित्य अनुरागी सुशील कुमार नाचीज़ द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं साहित्यिक वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर साहित्य जगत से जुड़े अनेक साहित्यकारों एवं काव्यप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही सहित वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्त, नंदलाल क्षितिज,शिल्पा सोनटक्के, विनय सिंह विनम्र, डॉ. प्रभा शर्मा, अनीता रवी, ललिता प्रभु दयाल मड़ैय्या, नरसिंह हैरान, अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी, हरीलाल यादव, सुशील कुमार सिंह, रामप्यारे रघुवंशी, जगनबाबू गांजी , निरंजन भोशले सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्थान के अध्यक्ष सुशील कुमार नाचीज़ ने किया। दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दी तथा सभी ने अपनी-अपनी कविताओं एवं साहित्यिक रचनाओं का पाठ कर वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया।अंत में आयोजक सुशील कुमार नाचीज़ ने सभी उपस्थित साहित्यकारों एवं मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय की जल संकट को दूर करने की दूरदर्शितापूर्ण पहल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!