Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, डीएम ने चरखा चलाकर दिया स्वदेशी का संदेश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रामधुन और विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।


डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाया। उनका जीवन सादगी, सत्य और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले यह विचार करना चाहिए कि उसका सामान्य व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को भी उन्होंने देश के सामने रखा। महापुरुषों के विचार आज भी समाज और प्रशासन को सही दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।


खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में खादी प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं चरखा चलाकर खादी और स्वदेशी वस्त्रों के प्रति लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने प्रदर्शनी से खादी उत्पादों की खरीदारी भी की और लोगों से खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया और मुख्य राजस्व अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।


कार्यक्रम के बाद खरका तिराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने सैयद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर विद्यालय के बच्चों के साथ बुजुर्गों को फल वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी पूछा।


सुबह नौ बजे जिले के सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मलिन बस्तियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया। विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।


विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में गांधी और शास्त्री जयंती पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, पूर्व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, वर्तमान अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता-अखंडता की शपथ


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!