नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लंबित मांगों के समाधान को लेकर लेखपाल संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। शासन और राजस्व परिषद से लगातार अनुरोध के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज लेखपाल 3 अक्टूबर से आंदोलन शुरू करेंगे। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी शाहगंज को सूचना दी गई है।
संघ के अनुसार 3 अक्टूबर को लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरना देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। 8 अक्टूबर से लेखपाल तहसील प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप से अलग होकर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वरासत और फार्मर रजिस्ट्री समेत ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
10 अक्टूबर को थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपाल काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघ ने बताया कि 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। लेखपाल संघ ने कहा कि आंदोलन लंबित मांगों के समाधान तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, डीएम ने चरखा चलाकर दिया स्वदेशी का संदेश
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
