नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के दीक्षांत समारोह-2026 में उपाधि प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया गया।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज परिवार की ओर से बधाई दी गई। संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
कॉलेज परिवार ने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उनके सफल करियर और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
