Jaunpur News: जापान से लौटे कांस्य पदक विजेता रोहित यादव का भव्य स्वागत

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव का शुक्रवार को जिले में जोरदार स्वागत किया गया। मियाचक से अदारी तक निकाले गए विजय जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी।


खुली जीप में सवार रोहित यादव का विजय जुलूस मियाचक से शुरू हुआ। बाजारों, चौराहों और सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। युवाओं ने जयकारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मियाचक पहुंचने पर बैंड-बाजे के साथ रोहित का अभिनंदन किया गया। इसके बाद जुलूस बंधवा बाजार, जगदीशपुर और गोधना बाजार होते हुए अदारी पहुंचा।


रास्ते भर दुकानदारों, ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों और खेलप्रेमियों ने रोहित को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। युवाओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। रोहित की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव बताते हुए लोगों ने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


रोहित यादव गुरुवार शाम जापान से दिल्ली पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद निजी कार से मियाचक आए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह में प्राप्त की उपाधि


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!