Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभात फेरी निकालकर दिया स्वच्छता व सद्भाव का संदेश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राजकीय हाई स्कूल परियावां, सिरकोनी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रभात फेरी के माध्यम से ग्रामीणों और आमजन को स्वच्छता, सद्भाव, समानता तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि महापुरुषों के आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाकर बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।


इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय कादीपुर, सुल्तानपुर के सिद्धार्थ शिवम अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिकला सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जापान से लौटे कांस्य पदक विजेता रोहित यादव का भव्य स्वागत


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!