गांधी जयंती पर श्रीकृष्ण पांडेय के आवास पर हुआ कार्यक्रम
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के रुस्तमपुर में शुक्रवार को भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ के आवास पर महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, विचारों और कार्यों को याद किया गया।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण पांडेय ‘बड़कऊ’ ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को अपने जीवन का आधार बनाया। गांधी जयंती हमें उनके विचारों को केवल याद करने का नहीं बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का अवसर देती है। गांव-समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में बब्बन मिश्रा, डॉ. अनिल तिवारी, राम आसरे मिश्रा, फूलचंद मिश्रा, ओम प्रकाश उपाध्याय, ज्वाला प्रसाद उपाध्याय, मुन्नू उपाध्याय, अच्छेलाल यादव, किशन यादव, व हीरालाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, गड्ढे में कूदकर युवक ने बचाई जान, मुकदमा दर्ज
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

