Jaunpur News: मड़ियाहूं में आस्था हास्पिटल पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं,जौनपुर। कारागार कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मंगलवार को मड़ियाहूं नगर स्थित आस्था हास्पिटल पहुंचे और हास्पिटल के डायरेक्टर डा. राजेश चौहान के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।


पिकअप की टक्कर से हुई थी मौत


बताया गया कि गत 9 अगस्त को आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा. राजेश चौहान के भाई तथा कमला हास्पिटल मछलीशहर के डायरेक्टर डा. आरबी चौहान के चचेरे भाई डा. अशोक कुमार चौहान की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड बाजार में पिकअप वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। डा. अशोक कुमार चौहान जमुआ बाजार के चक इंग्लिश गांव में डिस्पेंसरी संचालित कर प्रैक्टिस करते थे।


मंत्री ने परिवार से मिलकर जताया दुख


घटना की जानकारी होने पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं पहुंचे और डा. राजेश चौहान सहित परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत चिकित्सक के निधन पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।


कई प्रमुख लोग रहे मौजूद


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा. अजय कुमार सिंह, कमला हास्पिटल के डा. आरबी चौहान, डा. राजेश चौहान, स्कंद पटेल, राज कृष्ण शर्मा, परविन्द चौहान, बाघ सिंह चौहान, गुलजारी चौहान, चंदन केशरी, चंदन सिंह चौहान, उपेन्द्र चौहान, नीतेश सेठ, अजीत चौहान, मनीष चौहान, फखरुद्दीन, सुरेन्द्र चौहान, संजय सिंह और गिरीजा सरोज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सत्य, अहिंसा और सद्भाव गांधी के जीवन का आधार : श्रीकृष्ण पांडेय


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!