Jaunpur News: गांधी का अहिंसा मार्ग और शास्त्री की सादगी भारत को मजबूत बनाएगी : राकेश मौर्य

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को सपा जौनपुर की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।


दोनों महापुरुषों को अर्पित की श्रद्धांजलि


कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद ‘महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचार और आज का भारत’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।


गांधी ने सत्य-अहिंसा का मार्ग दिखाया


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गांधी का अहिंसा मार्ग और शास्त्री की सादगी तथा ईमानदार सार्वजनिक जीवन की परंपरा भारत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने दोनों महापुरुषों के विचारों को जीवन और सार्वजनिक आचरण में उतारने की आवश्यकता बताई।


वक्ताओं ने जीवन और विचारों पर डाला प्रकाश


गोष्ठी को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सुशील दुबे, पूनम मौर्य, दिलीप प्रजापति और शर्मिला रमेश ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।


पार्टी पदाधिकारियों ने लिया संकल्प


कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर शकील अहमद, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव नेपाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, गुड्डू सोनकर, अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, रामकेश बिंद, श्यामनारायण बिंद, अमित गौतम, पूनम यादव, सोनी सेठ, कमालुद्दीन अंसारी, अशफाक मंसूरी, अरविंद यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट, सुभाष बघेल सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में आस्था हास्पिटल पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!