Jaunpur News: मां शारदा शक्तिपीठ में नवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Naya Savera Network

भव्य श्रृंगार व हवन के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन महानवमी पर मां शारदा स्ट्रीट शास्त्री नगर परमानतपुर स्थित श्री मां शारदा शक्तिपीठ (मैहर वाली मंदिर) में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल मंदिर के पट खुलते ही मां का भव्य श्रृंगार एवं आरती किया गया। इसके बाद कलश पूजन, कन्या पूजन, हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुये। मां के दर्शन-पूजन के लिये सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा और भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना किया। नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां को हलवा-पूरी, नारियल, चुनरी, दूध से बने प्रसाद सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां अर्पित किया। पूरे नौ दिनों तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक ढंग से दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिये विशेष प्रबंध किये गये थे जिसकी भक्तों ने सराहना किया।


नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने की आराधना

मन्दिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान मां के दर्शन के लिये प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में भव्य सजावट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने मां शारदा से सभी भक्तों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना किया। नौ दिवसीय अनुष्ठान में विशेष यजमान एवं ट्रस्टी रविकान्त जायसवाल और उनकी पत्नी ने कलश स्थापना से लेकर नवरात्र के समापन तक विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन रोहित जायसवाल ने किया। उक्त अवसर पर ट्रस्टी सुशील जायसवाल, आशुतोष जायसवाल सहित ट्रस्ट परिवार के सदस्य विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, राजीव जायसवाल, रमाकान्त जायसवाल, नितिन जायसवाल, विनीत जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


मां की सेवा में जुटे रहे पुजारी एवं सेवक

नवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रधान पुजारी ओम प्रकाश तिवारी, सुजीत मिश्रा, रामचन्द्र मिश्रा, वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य पुजारियों एवं सेवकों ने पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। महानवमी पर मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां शारदा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!