Jaunpur News: पहली बार गांव लौटे रोहित, रास्ते में उमड़ा लोगों का उत्साह

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी | जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव के पहली बार गांव लौटने पर शुक्रवार को बरसठी क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत हुआ। बाबतपुर से जमालापुर होते हुए बधवा बाजार जाने वाली सड़क पर मियाचक और बारीगांव (हनुमान नगर) बाजार में लोगों ने उनका काफिला रोककर स्वागत किया। कार की छत से बाहर निकलकर रोहित हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। गले में पदक और तिरंगा ओढ़े रोहित के साथ तस्वीर लेने और उनकी एक झलक पाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। इस दौरान भारत माता की जय और रोहित यादव जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। काफिले के साथ चल रहे डीजे पर देशभक्ति गीत बजते रहे। मियाचक बाजार पहुंचने पर दुकानदारों, बाजारवासियों, पुलिसकर्मियों और खेलप्रेमियों ने रोहित को फूल-मालाएं पहनाईं।

 थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने भी उनका स्वागत कर पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद काफिला हनुमान नगर बाजार पहुंचा, जहां सैकड़ों लोगों ने रोहित को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन करने बाद काफिला बधवा बाजार होते हुए अदारी (डभिया) स्थित रोहित के गांव के लिए रवाना हो गया। काफिले के दौरान बरसठी पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। इस मौके पर प्रधान राकेश यादव, रविन्द्र यादव, कांतिलाल यादव, डॉ. राकेश यादव, डॉ. इंद्रजीत यादव, कोटेदार अच्छेलाल यादव, चंद्रभान यादव, अभिषेक चौरसिया, सिंटू शर्मा, बी.के यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एससीआर महाप्रबंधक ने महबूबाबाद स्टेशन का किया निरीक्षण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!