नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी | थाना क्षेत्र के निगोह गांव में किराना दुकान पर छुट्टे पैसे को लेकर हुई कहासुनी के बाद घर में घुसकर तीन लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, घर में घुसने और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी निर्मला देवी के अनुसार, 30 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पति बंशराज गौतम की किराना दुकान पर गांव का साधू पुत्र गुलाब गौतम सामान लेने आया था। छुट्टे पैसे नहीं होने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि साधू ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति के साथ मारपीट की। पीड़िता निर्मला देवी के मुताबिक, कुछ देर बाद साधू, गुलाब, जयसूर्या, नान्हक, लालदेई और सुंदरी के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस गए और लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों की पिटाई करने लगे। मारपीट में निर्मला देवी के हाथ व शरीर, उनके पति के सिर व हाथ तथा बहू के सिर में चोटें आईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बरसठी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 191(2), 333, 115(2), 352 और 351(3) में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पहली बार गांव लौटे रोहित, रास्ते में उमड़ा लोगों का उत्साह
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)