नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया।
बरसठी ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ आईएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्लॉक के सचिवों ने भी पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। वही बरसठी थाने पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला में प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यालय में स्वच्छता अभियान और कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।बी-पैक्स चकदूबान में अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी की मौजूदगी में गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पैक्स के विभागीय अधिकारी, सचिव और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं गहली गांव में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी, मंडल प्रभारी सरद उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम तिवारी, ग्राम प्रधान सुभाष दुबे, मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य, शेषनाथ दुबे, प्रमोद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह, राजकुमार दुबे और पूर्व प्रधान श्रीराम गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छुट्टे पैसे को लेकर कहासुनी, घर में घुसकर तीन को पीटा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel